वाराणसी, जुलाई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रयागराज सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज और उसके प्रमोटरों की तीन करोड़ 94 लाख रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत जारी तीसरे अस्थायी कुर्की आदेश के तहत हुई है। इस मामले में अब तक कुल 882.61 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

जांच की शुरुआत ईडी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सीबीआई लखनऊ की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि कंपनी के प्रमोटर सत्यनारायण झुनझुनवाला और अन्य आरोपियों ने बैंकों के कंसोर्टियम के साथ कथित धोखाधड़ी कर करीब 1970 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि बैंक ऋण और कंपनी के फंड को परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों तथा नियंत्...