जेवीएम श्यामली में संगीत प्रतियोगिता, जान्हवी मुखर्जी प्रथम
रांची, सितम्बर 10 -- रांची। जेवीएम श्यामली में गुरुवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उच्च माध्यमिक अंतर-सदनीय संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शास्त्रीय व उप-शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। गजल और भजनों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। प्रतियोगिता में दयानंद सदन की जान्हवी मुखर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, तिलक सदन के अभिनव नेवार, सुनंदना घोष और टैगोर सदन के शिवम मेहता संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। टैगोर सदन की नित्या सिंह व दयानंद सदन की सृष्टि प्रकाश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य बीएन झा ने विजेताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.