जेवीएम में 11वीं की प्रवेश परीक्षा संपन्न
रांची, अप्रैल 2 -- रांची। जेवीएम श्यामली में शैक्षणिक सत्र 2026-28 की कक्षा 11वीं के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा गुरुवार को हुई। इसमें जैक, आईसीएसई और विभिन्न राज्य बोर्डों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा का परिणाम 4 अप्रैल को विद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर प्रोविजनल नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम के बाद स्थायी किया जाएगा। इससे पूर्व प्रथम चरण की परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.