जेवीएम के एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली
रांची, जून 27 -- रांची। जेवीएम श्यामली की एनएसएस इकाई ने शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। करीब 100 स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्राचार्य बीएन झा ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार और राष्ट्र के भविष्य को भी बर्बाद करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की। मौके पर उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव, मोती प्रसाद, कुणाल किशोर, ममता सिंह उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.