आदित्यपुर, जुलाई 17 -- गम्हरिया। जेवियर स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को जूनियर और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना था। प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे. ने कहा कि शैक्षणिक पढ़ाई के साथ देश-दुनिया की गतिविधियों की जानकारी भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने की सलाह दी। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में चीता हाउस प्रथम, जगुआर द्वितीय और लेपर्ड हाउस तृतीय रहा, जबकि सीनियर वर्ग में लेपर्ड हाउस प्रथम, चीता द्वितीय और जगुआर तृतीय...