आदित्यपुर, अप्रैल 27 -- गम्हरिया। जेवियर स्कूल में प्राइज नाइट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील गम्हरिया के निलंजन विश्वास, फादर फ्रांसिस एसजे फादर कुरूविला, एसजे ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सत्र 2025-2026 के एकेडमिक एक्सीलेंस एवं आउट- स्टैंडिंग एक्सीलेंस के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2024-25 के आईसीएसई टॉपर आद्या चौहान, आईएससी विज्ञान से ईशा, वाणिज्य से कृष्ट सिंह सरदार और कला संकाय से निशित राज को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में शांति टुडू, सुमित हांसदा, ऋषि मिंज, अमित हांसदा और एनसीसी कैडेट्स के रूप में ऋषभ कपट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निलंजन विश्वास ने कहा कि अनुशासन से ही बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अलख जग...