जेवियर स्कूल के 66 विद्यार्थियों ने किया एनएमएल का दौरा
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- एनएमएल ने जेवियर इंग्लिश स्कूल के 66 विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों के लिए भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जगाना और उन्हें अनुसंधान के प्रति जागरूक करना था। निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला के कार्यों और जिज्ञासा कार्यक्रम की जानकारी दी। छात्रों ने क्रीप लेबोरेटरी, एडवांस एनालिटिकल कैरेक्टराइजेशन, ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग सेंटर और मेल्टिंग डेमोंस्ट्रेशन जैसी सुविधाओं का दौरा किया। यहां वैज्ञानिकों ने उन्हें आधुनिक उपकरणों और अनुसंधान तकनीकों से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.