कानपुर, जून 5 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में एक दंपति ने एक ऑटो चालक पर गहनों से भरा बैग लेकर फरार होने का आरोप लगाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। साहबनगर निवासी रामचरित के मुताबिक, दो जून को वह अपनी पत्नी के साथ चौबेपुर से ऑटो द्वारा कल्याणपुर आ रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कल्याणपुर में उतरकर अपना सामान निकालने लगे। इसी दौरान ऑटो चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिसके चलते उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया। उसमें उनकी पत्नी के जेवर, कपड़े, जरूरी दस्तावेज रखे थे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑटो चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात भरा थैला बाइक से उड़ाया, लूट का मचा हल्ला, हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...