उन्नाव, जनवरी 31 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 26 जनवरी को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। भाई ने थाना पहुंच कर बहन के लापता होने की तहरीर दी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि किशोरी अपने साथ 50 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर, मोबाइल व 42 सौ रुपये भी ले गई है। अचलगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी बृजभान सिंह के साथ जाने की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...