अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- जलालपुर, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर से जेवर और नगदी लेकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर एक युवती मौजूद थी, जो थाना अखंडनगर जनपद सुलतानपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और 25 मार्च को कृषि कार्य के सिलसिले में उसके घर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे घर लौटा तो युवती घर से गायब थी और साथ ही जेवर व नकदी भी नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद जानकारी हुई कि सनी राजभर निवासी ग्राम शहतपुर थाना अखंडनगर जनपद सुलतानपुर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक युवती के साथ कोई अनहोनी घटना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.