बांदा, फरवरी 19 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती किराएदार के साथ घर के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिजन जगे तो बेटी को गायब देख होश उड़ गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके यहां मटौंध के मोहन पुरवा गांव निवासी विनोद वर्मा किराए पर रहता है। मंगलवार को रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी को वह भगा ले गया। बेटी घर से ढाई ग्राम वजन की पायल व 25 हजार रुपये नकद भी ले गई है। बेटी को भगाने में विनोद की पत्नी चांद, बड़ी बहन, भांजा रोहित, भांजी खुशबू, कागज, कोमल का भी हाथ है। विनोद व रोहित के मोबाइल में फोन करने पर उठा नहीं रहे हैं। बेटी के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर विनोद सहित सभी सात लोगों ...