इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इकदिल, संवाददाता। कस्बा स्थित सड़क बाजार में शुक्रवार की शाम पत्नी के जेवरात वापस करने के बहाने बुलाए गए युवक के पेट में आरोपी ने हत्या के इरादे से चाकू घोंप दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े रिश्तेदारों ने पीड़ित की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि इकदिल क्षेत्र का एक युवक करीब दो माह पूर्व उसकी पत्नी के साथ सोने-चांदी के जेवर लेकर चला गया था। कुछ समय बाद पत्नी तो वापस आ गई, लेकिन जेवरात आरोपी के पास ही थे। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे युवक ने जेवरात लौटाने के बहाने कस्बा बाजार बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा, आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया और अचानक धारदार चाकू से उसके पेट पर प्रहार कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.