हरदोई, जून 1 -- हरदोई, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में संचालित एक ज्वैलरी दुकान का संचालक कथित रूप से गिरवी रखे जेवर लेकर फरार हो गया। इस बात का पता लगते ही दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर डेरा डाल दिया है। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण बताया गया कि सबरापुर निवासी विपिन गुप्ता ने करीब 10 वर्ष पूर्व चचरापुर गांव में आरएस ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली थी। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों के लोग जरूरत पड़ने पर अपने जेवर गिरवी रखकर नकदी लेते थे। फसल होने पर रकम वापस कर जेवर छुड़ा लेते थे। आरोप है कि दुकान संचालक विपिन गुप्ता, उसका पुत्र प्रिंस तथा दुकान का मुनीम मनोज राठौर रातोंरात दुकान में रखे गिरवी जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ग्रामीण थाने पह...