हापुड़, मार्च 28 -- हापुड़। गौतमबुद्धनगर के जेवर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कुराना टोल प्लाजा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। एसपी ने अधनीस्थों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। नोएडा में प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर थाना हाफिजपुर पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए शनिवार को नेशनल हाईवे स्थित कुराना टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया। समीक्षा के लिए एसपी खुद कुराना टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली और ...