बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के पड़री बाबू में जेवर मांगने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई की घटना सामने आई है। इसी गांव की रहने वाली बाबी पत्नी रामनिहाल का आरोप है कि बुधवार को उसने पति से अपना जेवर मांगा। इसी बात को लेकर पति ने मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति रामनिहाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं परसरामपुर थानाक्षेत्र के बरहपुर पांडेय गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। रग्घुपुर निवासी विजय पाल का आरोप है कि विपक्षियों ने पैसे के लेनदेन की बात को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। ऐसा करने से मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रग्घुपुर निवासी आरोपित धर्मेन्द्र, सुग्रीव उर्फ मंत्री, दीपू और निरंजन के खिलाफ केस द...