जेवर नकदी लेकर नाबालिग किशोरी फरार
फतेहपुर, सितम्बर 26 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को चंदा देवी और सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा निवासी शिवमिलन ने साजिश के तहत बहला-फुसलाकर भगा लिया है। घटना बीते 24 सितंबर शाम करीब 4 बजे की है। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि किशोरी घर से कुछ नकदी और जेवरात भी अपने साथ लेकर गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.