जेवर दोगुना करने का झांसा देकर महिला ठगों ने लाखों के गहने उड़ाए
औरैया, मई 15 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सक्रिय महिला ठगों ने जेवर दोगुना करने और नकदी देने का लालच देकर तीन घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन देने के बहाने घरों में पहुंचने वाली इन महिलाओं ने भरोसा जीतने के बाद ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनंतापुर बंथरा निवासी मुकेश कुमार के घर एक अज्ञात महिला बच्चे के साथ पहुंची। उस समय घर में मौजूद मुकेश की पुत्री आकांक्षा को महिला ने झांसे में लेते हुए सोने-चांदी के जेवर दोगुना करने का लालच दिया। आकांक्षा उसके झांसे में आ गई और कान के बाले, मटरमाला, मंगलसूत्र, पायल और अंगूठियां सहित अन्य जेवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.