बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। सर्राफा व्यापारी की दुकान पर जेवर देखने के बहाने महिला सोने का पेंडल चोरी कर ले गई। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सर्राफा कारोबारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामला सदर कोतवाली के पुराना सर्राफा बाजार का है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन की महाजन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच फरवरी दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला और एक पुरुष उनकी दुकान पर आए और जेवर देखने लगे। इसी दौरान महिला ने मौका पाकर सोने का पेंडल चोरी कर लिया। पेंडल की कीमत लगभग 70 से 75 हजार रुपये बताई जा रही है। कुछ देर बाद जब व्यापारी को शक हुआ तो उन्होंने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.