गढ़वा, दिसम्बर 16 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर गली में एक जेवर सह बर्तन दुकान से दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने दुकान से 44.600 ग्राम सोने की बनी करीब आधा दर्जन अंगूठी का पैकेट लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को थाना में लिखित आवेदन दिया। पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि उसके सोना-चांदी व बर्तन की दुकान में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आया। उस वक्त उनके पिता नारायण सोनी दुकान में बैठे हुए थे। ग्राहक बनकर पहुंचे उक्त व्यक्ति ने अंगूठी दिखाने की बात कही। दुकानदार नारायण सोनी कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह व्यक्ति कई अंगूठी लेकर मोटर साइकिल से फरार हो गया। चोरी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.