गढ़वा, मई 5 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिशुनपुरा पुलिस ने मनोकामना ज्वेलर्स में नकद सहित आभूषण की चोरी की घटना का मंगलवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में नकद सहित जेवर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एक मई की रात बिशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने छत की सीट काटकर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे 37 हजार रुपये नकद के अलावा एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ा कान का सोने का टॉप और नथिया चोरी कर ली गई थी। मामले में विशुनपुरा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।एसडीपीओ ने बताया कि कांड के उद्भेदन करने के लिए पुलिस निरीक्षक, नगर ऊंटारी अंचल के जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में बिशुनपुरा था...