जेवर दुकान का शटर तोड़ लाखों के गहनों और नगदी की चोरी
नवादा, जून 21 -- थाना क्षेत्र के सेराज नगर स्थित विरण ज्वेलर्स नामक दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के गहनों और नगदी की चोरी कर ली गई। घटना को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया। दुकान से 1.170 किलो चांदी के गहने, 2.60 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और 12 हजार 300 रुपये नगदी की चोरी की गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
पीड़ित दुकानदार का बयान पीड़ित दुकानदार नवादा नगर के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप गांधी नगर निवासी संजय प्रसाद के पुत्र मोनू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम 7 बजे अपनी दुकान बंद कर वापस घर चले गए थे। शनिवार की सुबह पड़ोस के दुकानदारों ने फोन कर दुकान का शटर टूटा हुआ होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह सेराज नगर स्थित दुकान पर पहुंचे तो दूकान की आगे का शटर बंद पाया। गलियारा में घुसने के बाद दुकान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.