जेवर दुकानदार का बैग छीनकर बदमाश फरार
समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड में सिरसिया चौक स्थित माँ वैष्णवी ज्वेलर्स के दुकानदार कोठिया निवासी विकाश कुमार का बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। घटना सोमवार की देर शाम की बताई जाती है। घटना के वक्त दुकानदार दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घेरकर बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में आधा दर्जन हनुमान जी का सोने का लॉकेट तथा चार पांच जोड़ा चांदी का पायल एवं लगभग दस हजार रुपया था। प्रभारी थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी देखा जा रहा है। दुकानदार ने इस मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.