नोएडा, जून 11 -- दनकौर, संवाददाता। किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को जेवर टोल के महाप्रबंधक द्वारा किसानों और किसान संगठनों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में दनकौर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि जेवर टोल महाप्रबंधक का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किसानों और किसान संगठनों के लिए कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। किसान नेताओं ने दनकौर कोतवाली में प्रभारी मनोज चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए महाप्रबं...