प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा निवासी गुलाब की बेटी साहिबा बानों का निकाह 2023 में देहात कोतवाली के फुलवारी टेउंगा निवासी इरफान उर्फ गुलफाम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज में तीन लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसे एक बेटा भी पैदा हुआ। इसके बाद ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर उसका जेवर छीन लिया और 10 फरवरी को उसे एक स्कूल के पास छोड़कर चले गए। पीड़िता ने मामले में पति इरफान उर्फ गुलफाम, फातिमा और जीशान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...