बिहारशरीफ, मई 3 -- बदमाशों की निशानदेही पर धराया जेवर दुकानदार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना की पुलिस ने जोरारपुर गांव से जेवर छिनतई करने वाले दो बदमाशों मनीष कुमार उर्फ बुच्चा व धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में जेवर दुकानदार दीपनगर निवासी अमरनाथ वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने एक मई को सोहसराय थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास पति के साथ शादी समारोह में जा रही एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। 26 अप्रैल को नालंदा, पावापुरी और दीपनगर थाना क्षेत्रों में भी झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया ...