रांची, नवम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने घर से जेवरात चोरी करने वाले समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांके के राजा वर्मा उर्फ हर्ष वर्मा उर्फ आयुष, सिसई की लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटंकी और रिसिवर बांधगाड़ी के अनीस सोनी शामिल है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी राजा शातिर अपराधी है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। एक महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। इसी दौरान आरोपी ने कोकर तिरिल निवासी पवन कुमार साह के घर पर तीन नवंबर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जेवरात चुराने के बाद वह सीधे अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उसे सोने का चेन तोहफे में दिया। इसके बाद चोरी का सारा सामान व जेवरात को बांधगाड़ी के अनीस सोनी को बेच दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मामले की जानकारी म...