जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो दबोचे गए
सुल्तानपुर, मई 18 -- कूरेभार, संवाददाता महिलाओं को जेवर और बर्तन साफ करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को कूरेभार पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, केमिकल और ठगी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। यह भी पढ़ें- बिहार में चोरी के बाद शाहजहांपुर में डकैती की तैयारी, अंतरराज्यीय गैंग दबोचागिरफ्तारी की जानकारी थाना कूरेभार पुलिस को सूचना मिली कि महिलाओं को झांसा देकर आभूषण लेकर फरार होने वाले दो संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितेश साहू निवासी औहरपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या तथा पवन सोनी निवासी ठठरहिया तेलीटोला थाना कोतवाली नगर अयोध्या के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.