रांची, अप्रैल 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली में एक बार फिर सफाई के नाम पर जेवरात उड़ाने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। बुधवार को सिल्ली के राजा टोला निवासी देवकांत सिंह देव के घर दो अज्ञात युवक पहुंचे और जेवर साफ करने का झांसा देकर महिला के सोने के कान की बाली लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पीड़ित महिला ने बताया कि चोरी हुई सोने की बालियों की कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पति काम पर गए हुए थे, जबकि सास अपने कमरे में थीं। वह घर में रसोई का काम कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक घर पहुंचे और खुद को जेवर एवं बर्तन साफ करने वाला बताने लगे। युवकों ने पहले घर का पुराना ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.