गढ़वा, दिसम्बर 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर उंटारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित राधा कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक दीपक सोनी पर फायरिंग करने और लूटपाट के मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया। एसपी अमन कुमार ने समाहरणालय स्थिति सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने घटना को 29 नवंबर को अंजाम दिया था। उससे पहले 28 नवंबर को अपराधियों ने कारोबारी की रेकी की थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया था। टीम में नगर ऊंटारी के डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह, गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार और सुश्री यशोधरा को शामिल किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्...