ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक और सड़क को जोड़ने का काम शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दाहिनी तरफ 30 मीटर चौड़ी सड़क की बाधाएं दूर कर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सड़क से यमुना सिटी के सेक्टर-22ई तक आसानी से पहुंच सकेंगे। आगे चलकर इसकी कनेक्टिविटी 120 मीटर सड़क से होगी। इससे एयरपोर्ट के दाहिनी ओर के दस से अधिक सेक्टर और गांवों को लाभ मिलेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर सड़क बनाई गई हैं। इनमें बाई तरफ 60 मीटर सड़क है, जो परी चौक से जीबीयू, गलगोटिया होते हुए एयरपोर्ट तक जाती है। इस सड़क को दयानतपुर और दनकौर में काम जारी है। वहीं, दाहिनी ओर भी 30 मीटर चौड़ी सड़क है। यह करीब 16 किलोमी...