ग्रेटर नोएडा, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है। एयरपोर्ट से 20 अप्रैल तक उड़ान शुरू होने की संभावना है। एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने के 45 दिनों के अंदर उड़ान शुरू करने का दावा है। शुरुआत में सिर्फ घरेलू व कार्गो उड़ानें ही शुरू होंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने एयरपोर्ट को सशर्त सुरक्षा मंजूरी दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मानकों के अनुरूप करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। ऐसी करीब 18 शर्ते हैं, जिनके आधार पर एयरोड्रम लाइसेंस जारी हुआ है। साथ ही लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी चार शर्तों का पालन अनिवार्य होगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा कुछ कार्य भी इन 45 दिनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.