ग्रेटर नोएडा, मार्च 10 -- जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से उड़ान के लिए जल्द ही टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की ओर से तीन एयरलाइंस कंपनी इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया से बातचीत चल रही है। वहीं, अन्य तमाम कार्य 45 दिन में पूरे हो जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय विमानन मंत्री केआर मोहन नायडू ने दी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ होगा। सोमवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर ने जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू होने को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में केंद्रीय विमानन मंत्री ने कहा कि किसी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए सबसे जरूरी एयरोड्रम लाइसेंस होता है। जेवर एयरपोर्ट को यह लाइसेंस मिल चुका है। नागरिक उड्डयन महानिदेशा...