ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 3 -- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यमुना सिटी के सेक्टरों को हरा-भरा बनाने की तैयारी है। शहर के सेक्टरों में अब तक 87 पार्क तैयार हो चुके हैं। हालांकि, आबादी न होने के चलते फिलहाल झूले और ओपन जिम नहीं लगे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-18 और 20 आवासीय सेक्टर हैं। प्राधिकरण वर्ष 2009 से अब तक करीब नौ आवासीय भूखंड योजना के अंतर्गत सेक्टर-18 और 20 में करीब 30,011 आवासीय भूखंडों का आवंटन कर चुका है। कुल भूखंडों में से 16562 की चेकलिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें 12 हजार की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष 13,449 भूखंडों की अब तक चेकलिस्ट जारी नहीं हो सकी है। प्राधिकरण वर्तमान में करीब 1100 आवंटियों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी कर चुका है। यानी इन लोगों ने सेक्टरों में आवास बना लिए ...