बुलंदशहर, जुलाई 9 -- जनपद में प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेज गति से चल रहा है। परियोजना के तहत अब तक कुल 279.9838 हेक्टेयर भूमि यूपीडा के पक्ष में क्रय एवं पुनर्गृहीत की जा चुकी है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच महज आठ दिनों में 859 किसानों से 131.24 हेक्टेयर भूमि के बैनामे कराए गए हैं। वहीं किसानों के खातों में अब तक 155 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि भेजी जा चुकी है।अधिकारियों का कहना है कि समय पर मुआवजा मिलने और परियोजना के महत्व को देखते हुए किसान उत्साहपूर्वक भूमि उपलब्ध करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 57 प्रतिशत भूमि अधिग्रहीत किसानों के सहयोग से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है और बड़ी संख्या में किसान स्वेच्छा से ब...