नई दिल्ली, मई 19 -- सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-NCR में यातायात को रफ्तार देने के लिए डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना हाईवे परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 4,463 करोड़ रुपये की लागत वाला यह 59 किलोमीटर लंबा छह लेन का कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच यात्रा के समय को कम करेगा। अत्याधुनिक तकनीकों से बन रहा यह हाईवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए 2,360 करोड़ रुपये का एक और एक्सप्रेसवे बन रहा है।हाई-स्पीड 6 लेन एक्सेस से मिलेगी रफ्तार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि इसके पूरा होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात को रफ्तार मिलेगी तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी स...