नोएडा, मार्च 30 -- Jewar airport real estate investment: अर्ली बर्ड गेट्स द वर्म" यानी जो समय पर सही फैसला लेता है, वही सबसे ज्यादा फायदा उठाता है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास इनवेस्टमेंट करने वालों की कहानी इस कहावत को बिल्कुल सही साबित करती है। पिछले कुछ सालों में एयरपोर्ट की घोषणा के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन और फ्लैट खरीदने वालों ने जबरदस्त मुनाफा कमाया। कई जमीन मालिकों को भारी मुआवजा भी मिला, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। लेकिन अब जब 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, तो बड़ा सवाल यह है कि क्या अब भी निवेश करने पर फायदा मिलेगा या 'बड़ा पैसा' पहले ही बन चुका है?पहले उम्मीदों पर हो रहा था निवेश रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अब बाजार एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। पहले जहां इनवेस्टमेंट उम...