ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 6 -- YEIDA Residential Plot Scheme 2026 : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक बार फिर आम जनता के लिए रिहायशी प्लॉटों की योजना लॉन्च कर दी है। यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो एनसीआर या जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक रहना चाहते हैं।प्लॉट का साइज और स्थान प्राधिकरण ने सेक्टर-15C, 18 और 24A में कुल 973 खाली रिहायशी प्लॉटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना में विभिन्न साइज के प्लॉट शामिल किए गए हैं ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार आवेदन कर सकें। प्लॉट के साइज: 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर। यह सभी 973 प्लॉट 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे। सबसे ज्यादा संख्या: 162 वर्ग मीटर (476 प्लॉट) और 200 वर्ग ...