नोएडा, मार्च 27 -- जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा। इसे देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को रूट डायवर्जन के साथ पार्किंग की योजना भी जारी की है। मेरठ और गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर सिरसा गोलचक्कर से डाढा गोलचक्कर, सुपरटेक गोलचक्कर से दाएं मुड़ेंगे। यहां से नट मढैया गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक पुस्ता तिराहा (एटीएस) से बाएं घूमकर रनहेरा पुलिस चौकी के सामने बने अस्थायी गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामान्य पार्किंग (मेरठ पी7 और गाजियाबाद पी छह) में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे। यह...