नई दिल्ली, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू होने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों को सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि बिजनेस, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अब सवाल ये है कि इस एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता क्या है। दिल्ली एनसीआर के किसी भी हिस्से में रहने वालों के लिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के ल...