बुलंदशहर, मार्च 23 -- सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईगल पब्लिक स्कूल में गुर्जर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी नरेंद्र भाटी ने समाज के लोगों से आगामी 28 मार्च को जेवर में होने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। बैठक में समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। कर्मवीर गुर्जर, तरसेराम गुर्जर, मेघ सिंह, धीरेंद्र प्रधान, राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.