अलीगढ़, जून 12 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जेवर एयरपोर्ट अलीगढ़ के किसानों की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब किसान कह सकते हैं कि दुनिया उनकी मुठ्ठी में हैं। वह इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट से फल, फूल, सब्जी दुनियाभर में किसान बेच सकते हैं। आज भारत का आम रशिया में 800 रूपए किलो बिक रहा है, किसान परंपरागत खेती से हटकर फल, फूलों की खेती को बढ़ाएं। यह बातें शुक्रवार को प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उद्यान दिनेश प्रताप सिंह ने कहीं। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में गूंजे 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारेअलीगढ़ में विकास कार्य राज्यमंत्री शुक्रवार को एएमयू स्थित कैनेडी ऑडीटोरियम में मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। गोष्ठी की शुरूआत विधिवत माँ सर...