हजारीबाग, अप्रैल 15 -- इचाक, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हदारी गांव में 7 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्नल कृष्ण प्रसाद मेहता के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी। पीड़ित के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर हदारी गांव निवासी सुधीर कुमार मेहता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्नल के बंद घर से 50 लाख के जेवरात की चोरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। यह भी पढ़ें- लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.