जेवरात व नकदी के साथ युवती बहला-फुसलाकर ले गया, मुकदमा दर्ज
हाथरस, मई 17 -- जेवरात व नकदी के साथ युवती बहला-फुसलाकर ले गया, मुकदमा दर्ज -(A) हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने मामला प्रकाश में आया है। युवती अपने साथ जेवरात व नकदी भी ले गई है। युवती की मां ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।मुकदमा दर्ज कराते हुए थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। 15 मई की रात को करन पुत्र चन्द्रपाल व उसके दो अज्ञात साथी महिला की 19 वर्षीय बेटी को बहला- फुसला कर भगा ले गए। आरोपी ने पुत्री को झांसे में लेकर घर में रखे जेवरात व 15000 रुपये भी मंगवा लिए थे। आरोपी उन्हें भी ले गए। पीड़िता ने इस मामले में कारवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.