कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी को नादेमऊ चौकी क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राज नायक पुत्र लालमन सिंह बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। उसकी पुत्री घर में रखे 76 हजार रूपये की नगदी, सोने की चेन, सोने की अगूंठी, मंगलसूत्र व कानों के टोप्स भी साथ ले गई है। उसकी बेटी को भगाने में राज नायक के भाई सतीश, विपिन व टमी ने भी सहयोग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...