बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। टप्पेबाजों ने एक महिला को रूमाल में नकली नोट की गड्डी थमाकर उनके जेवरात उतरवा लिया। रूमाल खोलने के बाद महिला ठगी की जानकारी हो सकी, लेकिन तब तक दोनों टप्पेबाज रफूचक्कर हो चुके थे। मामले में पीड़िता के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर उच्चकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के फेरसहन निवासी अजय यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 12 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी मां फूला देवी ब्लड जांच कराने के लिए रोडवेज बस्ती पर स्थित पैथालॉजी पर आई थीं। जांच कराने के बाद वह महिला जिला अस...