पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि तीन अप्रैल को उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर बैठक में बैठी थी। तभी कॉलोनी का निवासी सत्यम भारद्वाज उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। पूरे घटनाक्रम में उसका मित्र आशुतोष शुक्ला भी शामिल है। उसकी पुत्री घर से सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.