दरभंगा, अप्रैल 9 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में हुई जेवरात लूट कांड में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पहले छह अपराधियों की गिरफ्तारी बेगूसराय से हो चुकी थी। उसके बाद से पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आसम भागे हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया। साथ ही बेगूसराय से दीपक और गौतम की भी गिरफ्तारी की है। इस प्रकार पुलिस अब तक नौ अपराधियों को गिरफ्तार हो चुकी है। इन लोगों के पास से लूटा गया चांदी का कुछ जेरात भी बरामद हुआ है। इन अपराधियों से पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई अहम सुराग मिला है। जिससे अन्य अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिल रही है। हालांकि सामान की पूरी बरामद होना अभी बांकी है। पुलिस इसके लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। एएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी...