कौशाम्बी, फरवरी 27 -- जिला कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जा रहा है। शुक्रवार को छठवें दिन जेल स्टाफ और बैरक नंबर पांच के बंदियों के बीच मुकाबला हुआ। भारी अंतरों से जेल स्टाफ क्रिकेट मैच जीता। जिला कारागार में जेपीएल क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने टॉस कराया। जेल स्टाफ ने मैच जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जेल स्टाफ ने आठ ओवर में 63 रन बनाए। जेल स्टाफ की ओर से कनिष्ठ सहायक अर्जुन सरोज ने शानदार 20 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी बैरक नंबर पांच की टीम 35 रनों पर ही सिमट गई। अर्जुन सरोज ने गेंद से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक विकेट भी हासिल किया। अर्जुन सरोज को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...