मेरठ, जुलाई 25 -- ललिता गौतम हत्याकांड में 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन और जाम लगाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अधिवक्ता रवि गौतम गुरुवार को जमानत पर जेल से छूट गए। शुक्रवार को जमानत पर रिहा होकर रवि गौतम मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंच गए। अंबेडकर चौक पर बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। समर्थकों और अधिवक्ताओं के बीच रवि गौतम ने कहा कि उनके साथ हुई मारपीट और अपमान का जवाब अब अदालत में दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि एसएसपी के खिलाफ कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी और उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। रवि गौतम के साथ जेल भेजे गए पांच अन्य लोगों को भी शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। कचहरी परिसर में उनके स्वागत के दौरान दलित समाज के अधिवक्ताओं और समर्थकों ...