झांसी, जून 7 -- झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष का जेल रिहा होने पर भव्य स्वागत किया गया। वह 4 जून को केन्द्र सरकार के पुतला फूंकने पर जेल भेजे गए थे। जिला कारागार से बाहर निकलते ही बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के योद्धा, अधिवक्ता एवं अनेक राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा ऐसे उत्पीड़न से डर कर बुंदेलखंड राज्य निर्माण का आंदोलन न रुकेगा,न झुकेगा और न थमेगा बल्कि और तेजी से आगे बढ़ेगा। जेल के बाहर स्वागत करने वालों में प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे, रजनीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना, मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वरूण अग्रवाल, आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवाओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फू...